प्रथम प्रणाम गण नायक गणेश प्रभु
द्वितीय प्रणाम वीणापाणि सुखकारी को
तृतीय प्रणाम मेरे इष्ट प्रभु रघुनाथ
भूरि भूरि है प्रणाम गुरु गिरिधारी को
पंचम प्रणाम भक्त हनुमान को है मेरा
षष्ठम प्रणाम सत्य वीर व्रत धारी को
सप्तम प्रणाम कोटि कोटि देश भक्तों को
अष्टम प्रमाण मातृभूमि के पुजारी को